गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं गडकरी : चव्हाण - Khabri Guru

Breaking

गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं गडकरी : चव्हाण

मुम्बई। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अपने काम को लेकर सदैव चर्चा में बने रहते हैं। नितिन गडकरी के काम की तारीफ़ विपक्ष के नेता भी करते हैं। वहीं अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भी उनकी प्रशंसा की है। रविवार को उन्होंने मोदी सरकार पर कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रहने का आरोप लगा दिया है। हालंकि, उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अपना पसंदीदा नेता भी बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ अशोक चव्हाण ने बताया कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं।


राज्य सरकारों पर दोष लगा रही सरकार
रविवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे करने और कुल मिलाकर सात साल पूरे करने पर एक वर्चुअल प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने सभी फैसले लेने की शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं, मगर अब कोरोना महामारी के कहर के बाद राज्य सरकारों पर दोष लगा रही है।

पसंदीदा व्यक्ति हैं गडकरी
केंद्र सरकार में उनके पसंदीदा मंत्री को लेकर सवाल पूछे जाने पर अशोक चव्हाण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के बारे में अच्छे शब्द कहे जा सकते हैं। वे मतभेदों के बाद भी अन्य दलों के साथ बातचीत करते रहते हैं। चव्हाण ने बताया कि नितिन गडकरी गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। वो महाराष्ट्र के लिए पॉजिटिव दृष्टिकोण रखते है, मगर उनकी शक्तियों को कम किया जा रहा है।

मोदी सरकार ने तबाह कर दिया देश
महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, “पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। लगभग 12.21 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी है। अब बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय भारत की तुलना में ज्यादा है। केंद्र की नीतियों के कारण देश तबाह हो गया है। चव्हाण ने ये भी आरोप लगाया कि केंद्र का महाराष्ट्र के प्रति मदद और जीएसटी मुआवजे समेत सभी मोर्चों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार है।

पेज