जबलपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के जबलपुर शहर अध्यक्ष और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। आज भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। जहां सीएम मोहन यादव ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
महापौर अन्नू सिंह के भाजपा में शामिल होने के कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे। आज दोपहर जैसे ही सोशल मीडिया पर खबर आने पर लोग जानकारों से इसकी सत्यता तलाशते नजर आए। इस खबर की पुष्टि हुई तो राजनीतिक जगत में हलचल तेज हो गई। जहां कांग्रेस नेता इसे पार्टी के साथ धोखा कह रहे हैं वहीं भाजपा में इसको लेकर खुशी जाहिर की जा रही है। बताया गया है कि भोपाल में पूरी बात पहले से ही तय हो गई थी और योजना के मुताबिक बुधवार की सुबह ही महापौर अपने खास लोगों के साथ भोपाल रवाना हो गए थे।
एक पार्षद साथ होने की चर्चा
जानकारों के अनुसार महापौर को 7 कांग्रेस पार्षदों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी थी। जिनमें 2 एमआईसी सदस्य बताए जा रहे हैं लेकिए ऐन वक्त पर पार्षदों द्वारा मना कर दिए जाने पर महापौर अन्नू सिंह के साथ केवल एक महिला पार्षद ही भोपाल गई हैं। अभी उनकी सदस्यता हो सकी या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी, हालांकि वे भोपाल में महापौर की सदस्यता के दौरान गई फोटो में साफ नजर आ रही हैं।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे।
Tags
BHOPAL
BJP-CONGRESS
CM Mohan Yadav
Country
INDIA
Jabalpur City
Madhya Pradesh
Prahlad singh Patel
Rakesh singh
State News
Top
VD Sharma
