नोएडा। यूपी चुनाव के लिए सभी दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। रविवार को नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार सुबह नोएडा सदर के लिए पार्टी प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर-घर जाकर उनसे कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
कौन हैं पंखुड़ी पाठक?
पंखुड़ी पाठक का 1992 में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता डॉ. जेसी पाठक और मां डॉ. आरती पाठक निजी प्रैक्टिस करते हैं। पंखुड़ी का एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम चिराग पाठक है। साल 2010 में हंसराज कॉलेज की जॉइंट सेक्रेटरी का चुनाव जीतने के बाद पंखुड़ी ने 2 से 3 साल तक पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़वाया। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया के साथ वह जमीनी राजनीति में भी बहुत सक्रीय है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान टीवी चैनलों पर होनेवाली बहसों में पंखुड़ी का बेबाक अंदाज खूब चर्चा में रहा। पंखुड़ी पाठक मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। पंखुड़ी का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं। साल 2010 में पंखुड़ी दिल्ली के हंसराज कॉलेज में जॉइंट सेक्रेट्री का चुनाव जीता था। तब उनकी उम्र महज 18 साल थी और यहीं से मुख्यधारा की राजनीति में उनकी एंट्री हुई थी।
कई पार्टियों के दिग्गज ट्वीटर पर करते हैं फॉलो
दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी को मजबूत किया था। 2013 में उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। ट्विटर पर पंखुड़ी ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे-सीधे निशाना साधा है। यही कारण है कि कई पार्टियों के दिग्गज उन्हें फॉलो करते हैं। पंखुड़ी पाठक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट हैं। इंटरनेट मीडिया के साथ जमीनी राजनीति में भी बहुत सक्रिय हैं।
सपा नेता रहे अनिल यादव से हुई है शादी
पंखुडी ने कुछ विवादों के चलते समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया था और कुछ समय बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। पंखुड़ी ने दिसंबर 2019 में सपा नेता रहे अनिल यादव से शादी की। अनिल यादव की ये दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।