दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को होगी वोटिंग, राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - Khabri Guru

Breaking

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को होगी वोटिंग, राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम



नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 2 दिसंबर को प्रचार समाप्त हो गया था। दिल्ली में परिसीमन के बाद 250 वार्ड हैं। दिल्ली में मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, कांग्रेस को भी कम नहीं आंका जा सकता है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत दिखाई है। दोनों के बीच दिल्ली में जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का द्वार भी देखने को मिला। पिछले 15 सालों से दिल्ली में भाजपा एमसीडी की सत्ता में है। भाजपा को उम्मीद है कि एक बार फिर से उसकी वापसी होगी। वहीं, आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार दिल्ली में परिवर्तन होने वाला है।

दिल्ली नगर निगम के चुनावी नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। भाजपा की ओर से जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, पुष्कर सिंह धामी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर जैसे नेताओं ने प्रचार किया है। । केजरीवाल और सिसोदिया सहित ‘आप’ के शीर्ष नेताओं ने शहरभर में जनसभाएं कीं और लोगों से पार्टी उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया। एमसीडी चुनावों के लिए प्रचार अभियान में भाजपा नेताओं ने केजरीवाल को ‘‘कट्टर बेईमान’’ करार दिया जबकि ‘आप’ ने भाजपा को ‘‘वीडियो बनाने वाली कंपनी’’ करार दिया। भाजपा 2007 से एमसीडी की सत्ता में है और चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। भाजपा और ‘आप’ दोनों ने 250 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस केवल 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

नगर निगम के चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती ज्यादा कर दी गई है। रविवार को होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले पुलिस ने आज दरियागंज और जामा मस्जिद इलाकों में पेट्रोलिंग भी की है। मध्य दिल्ली के डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि MCD चुनाव के मद्देनजर हम ग्रुप पेट्रोलिंग कर रहे हैं। हमने लोगों से भी बातचीत की है ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो सकें। उन्होंने कहा कि लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील भी कर रहे हैं। हमारे मध्य क्षेत्र में 200 से अधिक मतदान परिसर और करीब 700 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 54 गंभीर रूप से संवेदनशील हैं। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है।

पेज