जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव पटेल का बेटा अतुल पटेल आज सुबह उसके साथी को बचाने की कोशिश के दौरान नर्मदा नदी में डूब गया। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अतुल पिता शिव पटेल 24 वर्ष और अनुराग लोघी 23 वर्ष पिता राजेश लोधी, दोनों निवासी अंधुआ अपने करीब एक दर्जन दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक अनुराग नदी में गया और बहने लगा। अनुराग को नदी में बहता हुआ देख अतुल पटैल यकायक नदी में अनुराग को बचाने के लिए कूंद गया। लेकिन बचा नहीं पाया और दोनों नदी में बहते हुए अचानक आंखों से ओझल हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया।
इस घटना की जानकारी लगते ही अतुल के परिजन और पटेल परिवार के शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए। जिसने भी यह घटना सुनी वह स्तब्ध रह गया।

