जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी गुरुवार, 1 अक्टूबर को अल्प प्रवास पर पहली बार जबलपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजयुमो जबलपुर द्वारा डुमना विमानतल पर भव्य स्वागत एवं आगवानी की तैयारी की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. जोशी शाम 6 बजे डुमना विमानतल पहुंचेंगे। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कटनी के लिए रवाना होंगे, जहां वे सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम जबलपुर आगमन को लेकर उत्साह जताते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत की तैयारी की है।