पिकअप वाहन पलटने से 29 मजदूर घायल - Khabri Guru

Breaking

पिकअप वाहन पलटने से 29 मजदूर घायल

 जबलपुर। चरगवां क्षेत्र में एक पिकअप वाहन पलट जाने से 26 मजदूर घायल हो गए। घायलों में चार मजदूरों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। चरगवां थाना पुलिस ने खबर मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया।

थाना प्रभारी चरगवां रीतेश पाण्डेय ने बताया  मंगलवार की सुबह लगभग 8-15 बजे जबलपुर से चरगवां रोड ग्राम घुघरी चन्नू ठाकुर के खेत के सामने मेन रोड पर एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीआर 9077 पलटने से कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सुवह ग्राम केाहला से मटर तोड़ने के लिए मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर षहपुरा जा रहे थे। सुवह 8 बजे पिकअप वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुये पिकअप को पलटा दिया जिससे पिकअप में बैठे मजदूर घायल हो गए। घायलों में भूरी बाई ठाकुर उम्र 60 वर्ष , रविना गोंड़ उम्र 16 वर्ष , श्रीमती जमना बाई उम्र 55 वर्ष , सुखलाल ठाकुर उम्र 35 वर्ष, श्रीमती किरन बाई मिश्रा उम्र 26 वर्ष , अतुल मिश्रा उम्र 13 वर्ष, श्रीमती दोजा बाई गोंड़ उम्र 35 वर्ष, प्रियंका गोंड़ उम्र 17 वर्ष, मनीष गोंड़ उम्र 17 वर्ष, श्रीमती सुनीता ठाकुर उम्र 22 वर्ष, श्रीमती केशर बाई उम्र 30 वर्ष ,श्रीमती कमला बाई गोंड़ उम्र 55 वर्ष, श्रीमती बबीता बाई उम्र 25 वर्ष, रोशन ठाकुर उम्र 13 वर्ष , श्रीमती कल्लू बाई ठाकुर उम्र 55 वर्ष, श्रीमती मुन्नी बाई ठाकुर उम्र 57 वर्ष, श्रीमती जीरा बाई ठाकुर उम्र 45 वर्ष, श्रीमती सुखवती ठाकुर उम्र 30 वर्ष , सीमा गोंड़ उम्र 17 वर्ष, सुनीता गोंड़ उम्र 15 वर्ष, प्रिया गोंड़ उम्र 17 वर्ष, रीतू ठाकुर उम्र 16 वर्ष, भारती ठाकुर उम्र 15 वर्ष, श्रीमती क्रांति बाई ठाकुर उम्र 39 वर्ष, श्रीमती इमरती ठाकुर उम्र 55 वर्ष, सपना ठाकुर उम्र 17 वर्ष, भारती ठाकुर उम्र 17 वर्ष, इन्द्र सिंह यादव उम्र 15 वर्ष , श्रीमती मैना बाई गड़रिया उम्र 55 वर्ष रषामिल हैं। ये सभी निवासी ग्राम कोहला के ही रहने वाले हैं और उनके हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गयीं थी। घायलों को 100 डायल वाहन, थाना चरगवां का पुलिस वाहन, स्थानीय लोगों की दो कार, एवं सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से तत्काल उपचार हेतु मेडीकल काॅलेज स्थानीय लोगोें की मदद से पहुंचाया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर घायलों की संख्या अधिक एवं स्टेचर की संख्या कम होने के कारण  थाना चरगवाॅ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन, एल.आर. पटेल, आरक्षक अशोक, राजेश, अंकित स्वयं घायलों को कंधे एवं गोद में लेकर मेडिकल कालेज की कैजुअल्टी तक स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया, जहाॅ सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

                उल्लेखनीय है कि सहायक उपनिरीक्षक संतोष सेन को वर्ष 2006 में जिला नरसिंहपुर में पदस्थापना के दौरान पवन यादव नाम के  बदमाश ने दाहिने कंधे में गोली मार दी थी जिससे सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन का दाहिना हाथ ठीक तरह से काम नहीं करता है।

                         प्रारम्भिक पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीआर 9077 ग्राम कोहला का है जिसका चालक मौके से भाग गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने मानवता की मिसाल पेश करने वाले सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षकों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 


पेज