
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में आज एक बड़ा ऐलान किया है। भारत-चीन विवाद को लेकर उन्होंने गुरुवार को खास बयान दिया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि भारत-चीन के बीच पैंगोंग लेक के पास विवाद पर द्विपक्षीय समझौता हो गया है। श्री सिंह ने बताया कि समझौता होने बाद अब दोनों ही देश की सेनाएं अपने सैनिकों को पीछे हटाएंगी।
वहीं चीनी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर तैनात भारत और चीन के फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात सैनिकों ने बुधवार से व्यवस्थित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया।.