मध्यप्रदेश के 3 शहरों में प्रत्येक रविवार को लगेगा लॉक डाउन - Khabri Guru

Breaking

मध्यप्रदेश के 3 शहरों में प्रत्येक रविवार को लगेगा लॉक डाउन




भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्रालय विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश के 3 शहरों जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान संपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा बिना किसी समुचित कारण के आवाजाही करने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्यवाही भी की जानी तय की गई है।

आज मध्य प्रदेश के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में भारतीय कोरोना की केस को मद्देनज़र रखते हुए प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, एयरपोर्ट वा रेलवे स्टेशन आने जाने के अलावा परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को आने जाने की छूट रहेगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि 31 मार्च तक प्रदेश में समस्त शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगे, जबकि पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को संपन्न कराया जा सकता है, जिस में शामिल होने वाले विद्यार्थियों अधिकारियों को आवागमन की छूट रहेगी। आदेश के अनुसार जबलपुर, इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर के साथ ही उज्जैन रतलाम छिंदवाड़ा बुरहानपुर बैतूल एवं खरगोन शहरों में भी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह आदेश केमिस्ट राशन एवं खानपान की दुकानों पर लागू नहीं होगा। इस संबंध में गृह विभाग ने प्रदेश के सभी जिला दंडाधिकारियों को यह आदेश तत्काल प्रेषित कर दिए हैं।

पेज