कोराना से लड़ने के लिए मास्क ही अकेला उपायः सीएम - Khabri Guru

Breaking

कोराना से लड़ने के लिए मास्क ही अकेला उपायः सीएम




भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार से प्रदेश में मैं भी वालंटियर अभियान शुरु करने का आह्वान किया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे स्वयं भी मास्क लगाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सीएम ने कहा है कि सभी लोग अपने घरों में रहकर ही संचार माध्यमों से यह अभियान चलाते हुए यह संदेश प्रसारित करें कि कोरोना से लड़ने के लिए मास्क ही प्रभावी बचाव है। इसी के साथ सीएम ने कहा कि आज से कोरोना वालंटियर अभियान शुरू हो रहा है और कोरोना से लड़ाई में मैं स्वयं एक वालंटियर हूं।

भोपाल में ऑडियो ब्रिज से प्रदेश भाजपा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि अब जिस ढंग से करोना बढ़ रहा है, संकट भयावह हो रहा है। इस विकट कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक साथ जूझने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि मैं भी कोरोना वालंटियर हूं और आज आवश्यकता है कि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति वालंटियर की भूमिका में आगे आए। चैहान ने कहा कि इस संक्रमण से अकेली सरकार नहीं निपट सकती। सरकार इस दिशाम में हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी आवश्यक सेवाओं के लिए सरकार की टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

आज से शुरू हो रहा अभियान

आज सोमवार से कोरोना वालंटियर अभियान शुरू हो रहा है। इसमें इच्छुक वालंटियर अपना रजिस्ट्रेशन 181 नंबर पर करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद वालंटियर्स को मास्क लगाने के जागरण के काम के साथ अन्य संबंधित कार्यों में लगाया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए अगर गांव के लोगों को आगे लाना है, तो उसमें भी वो सहयोग जन अभियान परिषद के साथ मिलके ये काम किया जाएगा। हर जिले में इसके लिए कलेक्टर का सहयोग रहेगा।

पेज