क्या यह होगा धोनी का आखिरी IPL ? CSK के CEO ने दिया बड़ा बयान - Khabri Guru

Breaking

क्या यह होगा धोनी का आखिरी IPL ? CSK के CEO ने दिया बड़ा बयान

 



Indian Premier League 2021 : क्रिकेट के मैजिक गेम आईपीएल की कल यानी नौ अप्रैल से शुरुआत हो जायेगी. आईपीएल की टीमों में सबसे ज्यादा चर्चा जिस टीम की होती है वह है चेन्नई सुपर किंग्स और उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी.


यह धौनी के करियर का अंतिम आईपीएल नहीं

इस बार के आईपीएल में भी यह चर्चा सबसे गरम है कि क्या 2021 का आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल होगा? Indian express के इस सवाल का जवाब देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल होगा. हालांकि उन्होंने यह कहा कि यह मेरी अपनी राय है, लेकिन धोनी अभी पूरी तरह से फिट हैं और हमें कोई दूसरा और नहीं दिख रहा है.




कोरोना प्रोटोकाॅल का होगा पूरी तरह से पालन

चेन्नई के सीईओ ने कहा कि टीम ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. यह आईपीएल कोरोना महामारी के बीच खेला जा रहा है. इसलिए कोरोना प्रोटोकाॅल का पूरा पालन हो रहा है. गौरतलब है कि 10 तारीख को चेन्नई का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगा. रविंद्र जडेजा काफी समय के बाद टीम में होंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे ऐसी उम्मीद टीम को है. पुजारा का सलेक्शन भी टीम में हुआ है और यह बेहतर निर्णय साबित हो सकता है.

पेज