खुशखबरी ! आने वाली हैं चार नई वैक्सीन, साल के अंत तक होगा 200 करोड़ डोज का उत्पादन - Khabri Guru

Breaking

खुशखबरी ! आने वाली हैं चार नई वैक्सीन, साल के अंत तक होगा 200 करोड़ डोज का उत्पादन


नई दिल्ली।
 देश में जल्द ही कोरोना की 4 और नई वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल ने बताया कि देश में वैक्सीन का उत्पादन लगातार बढ़ाया जा रहा है। आगे 4 और वैक्सीन आने वाली हैं। इनमें बायो-ई की वैक्सीन, जायडस की डीएनए पर आधारित वैक्सीन, भारत बायोटेक की नेसल वैक्सीन और जिनेवा की वैक्सीन उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि 2021 के आखिर तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज का उत्पादन हो चुका होगा।

4 और वैक्सीन के लिए सरकार कर रही फंडिंग
डॉक्टर पॉल ने बताया कि सरकार कोविड सुरक्षा स्कीम के तहत जायडस कैडिला, बायो ई और जिनेवा की कोरोना वैक्सीन के देश में निर्माण के लिए फंडिंग कर रही है। इसके अलावा नैशनल लैब्स से उन्हें टेक्निकल सपोर्ट भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली सिंगल डोज वैक्सीन के लिए भी केंद्र सरकार फंडिंग कर रही है और यह दुनिया के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

साल के आखिर तक होगा 200 करोड़ डोज का उत्पादन
वैक्सीन प्रोडक्शन को लगातार बढ़ाने के लिए की जा रही कोशिशों का जिक्र करते हुए डॉक्टर पॉल ने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भी अपनी क्षमता को 6.5 करोड़ डोज प्रति महीने से बढ़ाकर 11 करोड़ प्रति डोज बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों की बदौलत 2021 के आखिर तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज के उत्पादन का अनुमान है।

वैक्सीन के लिए बातचीत कर रही सरकार
पॉल ने ‘भारत की टीकाकरण प्रक्रिया पर मिथक और तथ्य’ विषय पर बात रखते हुए कहा कि वैक्सीन के लिए फाइजर और मॉडर्ना के साथ बातचीत चल रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइजर ने जुलाई से अक्टूबर के दौरान टीके की पांच करोड़ खुराक देने की पेशकश की है। हालांकि, उसने कुछ रियायतें मांगी है और उसकी भारत सरकार के अधिकारियों के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है। एक बैठक इसी सप्ताह हुई है।

6 और कंपनियां बनाएंगी स्पूतनिक-वी
पॉल ने बताया कि रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी का भी देश में जल्द प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पुतनिक वी का निर्माण जल्द ही भारत में शुरू होगा, क्योंकि देश ने भारतीय कंपनियों के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के काम को पूरा कर लिया है। नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि सरकार रूस के साथ बातचीत कर रही है ताकि डॉक्टर रेड्डी के साथ तालमेल करके 6 अन्य कंपनियां स्पूतनिक वैक्सीन का निर्माण करेंगी।

पेज