बारात की खातिरदारी हो ही रही थी कि दूल्हे की खुल गई कलई - Khabri Guru

Breaking

बारात की खातिरदारी हो ही रही थी कि दूल्हे की खुल गई कलई


महाराजगंज। महाराजगंज जिले में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाकर एक युवक की शादी में जमकर बवाल काटा है। महिला का आरोप है कि, दुल्हे ने शादी के झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया और अब उसे धोखा कदेकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।

मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरोदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां बुधवार की रात कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक बारात आई। लड़की पक्ष के लोग बारातियों की खातिरदारी में लगे थे। साथ ही द्वारपूजा की तैयारी भी चल रही थी। तभी खुद को दूल्हे की प्रेमिका कहने वाली लड़की ने शादी के मंडप में पहुंचकर काफी हंगामा किया। प्रेमिका का आरोप है कि दुल्हे ने शादी का झांसा देकर उसका छह साल तक यौन शोषण किया है। प्रेमिका के इस आरोप के बाद शादी के मंडप में अफरा-तफरी मच जाती है। इधर इस आरोप के बाद घरातियों ने तुरंत बारातियों को बंधक बना लिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और जैसे-तैसे बारातियों को छुड़ाया। इस दौरान पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया।

लगाया यौन शोषण का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक युवक गांव की एक विधवा को शादी का झांसा देकर करीब छह वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला पहले भी इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी बीच प्रेमिका को युवक की शादी की खबर मिली और वह गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ लड़की पक्ष के घर पहुंच गयी और हंगामा करने लगी। प्रेमिका जब उस व्यक्ति के साथ विवाह स्थल से कुछ दूर पर ही पहुंची ही थी कि कुछ बारातियों की नजर उन दोनों पर पड़ गई। इस दौरान कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही वह वह मंडप में पहुंच गयी और लड़की पक्ष के समक्ष पूरा कारनामा सुना डाला। उसने बताया की युवक शादी झांसा देकर यहां किसी और के साथ फेरे ले रहा। मौका पाकर भागने की प्लानिंग कर रहे बारातियों को लड़की पक्ष वालों ने बंधक बना लिया। मामले की पंचायत चल ही रही थी कि मौके पर पुलिस पहुंच गई और दूल्हे को थाने लेकर चली आई। एसओ. रामसहाय चैहान ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पेज