जमाना बदल चुका है इस बात में किसी तरह की कोई शंका नहीं है। उसी के साथ शादी में दुल्हा दुल्हन के उठने बैठने सभी चीजों में बदलाव आ गया है। लोगों की सोच अब काफी अलग हो गयी है। कुछ हद तक अभी भी लोग पुरानी मान मर्यादाओं से जुड़े है, तो कुछ लोग इन सभी को पुरानी बातें बोलकर छोड़ चुके है। इस समय सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो को शेयर करने का प्रचलन है, जिसमें दुल्हा दुल्हन से जुड़े कुछ अनोखे ही काम होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन की हरकत देखकर कई लोगों को गुस्सा आ रहा है।
किया ऐसा कामशादी के बाद सारी रस्में पूरी हो जाती है, तो दूल्हा-दुल्हन अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ बैठकर खाना खाने लगते हैं। प्राय ये देखा जाता है कि शादी के बाद कई सारे दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को अपने हाथों से खाना खिलाते हैं। लेकिन इस शादी के बाद का ये वीडियो एक अलग ही कहानी लेकर आया है, जिसमें दुल्हन खाना खाने की जगह दुल्हन धुएं के छल्ले छोड़ती हुई दिखाई दे रही है।
किया ऐसा काम
आखिर क्या खाते ही निकला धुआं
वीडियो आप देख सकते हैं कि कि दूल्हा-दुल्हन टेबल पर खाना खा रहे हैं। तभी दुल्हन खाने की कोई एक चीज मुंह में डाल लेती है और अचानक से उसके मुंह से धुआं जैसा निकलने लग जाता है। बता दें कि वो चीज कोई और चीज नहीं बल्कि खाना ज्यादा गर्म होने या मिर्च तेज होने का है। इस वीडियो को इस तरह से बना दिया गया है जैसे कि लड़की सिगरेट या धूम्रपान कर रही है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने ली दुल्हन की क्लास
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने दुल्हन के इस कारनामे पर उसको कई सारी खरी खोटी सुनाई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि दुल्हन को शर्म आनी चाहिए। वहीं, कुछ लोग काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं।
