सीएम योगी के खिलाफ ताल ठोकेंगे पूर्व आईपीएस, बोले- जहां से आदित्यनाथ लड़ेगे, वहीं लडूंगा - Khabri Guru

Breaking

सीएम योगी के खिलाफ ताल ठोकेंगे पूर्व आईपीएस, बोले- जहां से आदित्यनाथ लड़ेगे, वहीं लडूंगा



लखनऊ। जबरन रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर अपने बयान से सियासी गरमी ला दी है। अमिताभ ठाकुर ने सीएम योगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अमिताभ ने ट्वीट कर कहा कि कल योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करने के बाद से तमाम साथी लगातार मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। सभी बातों पर गंभीरता से विचार कर मैंने निर्णय लिया है कि वे जहां से भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मैं निश्चित रूप से उनके विरुद्ध चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा कि योगी के खिलाफ चुनाव लड़ना अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि वैसे मैं भी जानता हूं कि मुझे वोट बहुत ही कम मिलेंगे, नाममात्र के, क्योंकि मुझमें नेताओं वाले गुण नहीं हैं। पर इतना जरूर है कि उस चुनाव में योगी जी से आचार संहिता का पूर्ण पालन जरूर करवा दूंगा।

ज्ञात हो कि अमिताभ ठाकुर फिलहाल आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर कार्यरत थे। अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर किया गया था।

अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस के साथ-साथ कवि व लेखक हैं। अमिताभ ठाकुर का विवादों से हमेशा करीब का रिष्ता रहा है। कई बार सत्ता में बैठे लोगों को अमिताभ से बड़ी परेशानी हुई है। पिछली अखिलेश सरकार में मुलायम सिंह से विवाद का ऑडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिए गए थे। इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने अखिलेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अमिताभ के खिलाफ पांच विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। उनके खिलाफ आरोप था कि 16 नवम्बर 1993 को आईपीएस की सेवा प्रारंभ करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा शासन को नहीं दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 1993 से 1999 तक का वर्षवार संपत्ति विवरण शासन को एकमुश्त दिया। सत्ता पक्ष और अमिताभ ठाकुर के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे।

आरोप पत्र में यह भी था कि अमिताभ ठाकुर के वर्षवार वार्षिक संपत्ति विवरण में काफी भिन्नताएं हैं। उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों के नाम से काफी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां, बैंक व पीपीएफ जमा की हैं। उनको ऋण व उपहार प्राप्त हुए थे, किन्तु उन्होंने इसकी सूचना शासन को नहीं दी। सत्ता के खिलाफ अमिताभ ठाकुर कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट के आदेश के उन्हें फिर बहाल किया गया। उन्होंने ड्यूटी तो ज्वाइन कर ली पर उसके लाइम लाइट में नहीं आए। वर्तमान में गृहमंत्रालय ने समय से पहले उन्हें रिटायर कर दिया है।

पेज