कल दिल्ली में सात घन्टे आसमान में नहीं उड़ेंगे हवाई जहाज - Khabri Guru

Breaking

कल दिल्ली में सात घन्टे आसमान में नहीं उड़ेंगे हवाई जहाज



नई दिल्ली। 15 अगस्त को दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा इंतजामों का असर पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही पर भी नजर आएगा। दो चरणों में कुल सात घंटे एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि इस दौरान सैन्य विमानों के अलावा विभिन्न राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों के विमानों व हेलीकाप्टरों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी।

डायल के मुताबिक 15 अगस्त को सुबह छह बजे से सुबह दस बजे तक विमानों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके बाद छह घंटे तक विमानों की आवाजाही सामान्य तरीके से होगी। लेकिन चार बजते ही एक बार फिर विमानों की आवाजाही रोक दी जाएगी। यह रोक शाम सात बजे तक रहेगी। इसके बाद विमानों का आवागमन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने के वाले कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में हर साल कुछ घंटों हवाई उड़ानें रोकी जाती हैं। ऐसा आतंकी हमलों के मद्देनजर और परेड के चलते किया जाता है। खासकर गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध रहता है।

प्रतिबंधित रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश
दिल्ली पुलिस के डीसीपी ट्रैफिक गणोश प्रसाद साहा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट है। 14 अगस्त की रात दो बजे से 15 अगस्त की दोपहर एक बजे तक भारी वाहनों को नोएडा से होते हुए दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सड़क निर्माण और मरम्मत भी बनी वजह
डीसीपी ट्रैफिक गणोश प्रसाद साहा ने बताया कि सभी यातायात पुलिस कर्मियों अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर तैनात किए गए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर एमिटी यूनिवर्सिटी से महामाया फ्लाईओवर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की गति कम रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पेज