भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी पार्टी ऑफिस पर फहराए गए तिरंगे पर विवाद खड़ा हो गया। इसे प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राष्ट्रदोह करार दिया है। वहीं, दूसरी घटना राजगढ़ जिले में भी परेड में शामिल होने आई गाड़ी पर झंडा उल्टा नजर आया। इसी गाड़ी में सवार होकर प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली।
दरअसल, ये मामला स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ। जहां आगर में बीजेपी के जिला मुख्यालय पर भी झंडा फहराया गया। इसी दौरान बिल्डिंग पर जब ऊपर नजर पड़ी तो यहां तिरंगे से ऊंचा बीजेपी पार्टी का झंडा लहरा रहा था। इसे लेकर आगर से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने बताया कि कुछ ही दिन पहले आगर में बीजेपी नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमान किया था। आज फिर बीजेपी द्वारा राष्ट्रध्वज से ऊपर बीजेपी का झंडा लगाकर राष्ट्र विरोधी काम किया है। उन्होंने कहा कि झूठी राष्ट्र प्रेम की बातें करने वाले ढोंगी नेता लगातार भारत माता का अपमान कर रहे हैं। इसे आगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर निंदा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के आगर जिले में बीजेपी कार्यालय में तिरंगे से ऊपर बीजेपी का यह झंडा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और तिरंगे की आन-मान और शान पर चोट है। शिवराज जी, ये सीधे-सीधे राष्ट्रद्रोह है और आप राष्ट्रद्रोहियों के संरक्षक बने हुए है।
उल्टे झंडे वाली गाड़ी में मंत्री ने ली सलामी
इसी तरह दूसरी मामला राजगढ़ जिले का है। जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोह में प्रभारी मंत्री मोहन यादव शामिल हुए थे। वहीं, फूलों से सजी गाड़ी में परेड की सलामी लेने प्रभारी मंत्री निकले। लेकिन जिस गाड़ी में वे सवार होकर सलामी ले रहे थे। उस गाड़ी पर देश का तिरंगा उल्टा लटका था। फिलहाल इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया।