Breaking

रेप का विरोध करने पर अपहर्ताओं ने आंख में डाल दिया तेजाब



पन्ना। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बिहार के आंखफोड़वा कांड की याद ताजा हो गयी है। 12वीं कक्षा की लड़की ने जब खुद को रेप से बचाने की कोशिश की तो उसकी दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया। लड़की की आंखें जल गई हैं और वह दृष्टिहीन हो गई है। आंख में तेजाब डालने का मामला पन्ना जिले के बरहो गांव का है। बरहो की इस 20 साल की एक लड़की को उसके भाई के साथ दो लोगों ने अपहरण कर लिया था। लड़की ने जब रेप का विरोध किया तो उसकी आंखों में तेजाब जैसा पदार्थ डाला गया। लड़की के भाई को बुरी तरह पीटा गया है। फिलहाल पीड़ित लड़की चित्रकूट के एक आंखों के हॉस्पिटल में भर्ती है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया है कि आरोपी दोनों लड़कों को वहीं खेतों से रात में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लोगों ने दोनों की पहचान की थी। दोनों पीड़िता के जानने वाले हैं। इनकी पहचान सुमेर सिंह और गोल्डी राजा के रूप में हुई है।
रिश्तेदार के बारे में जुटाना चाहते थे जानकारी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की एक रिश्तेदार किसी के साथ भाग गई थी। आरोपियों को संदेह था कि पीड़ित लड़की ने आरोपियों को उनकी मदद की थी। गुरुवार को लड़की और उसके भाई को किडनैप करके पहले उस रिश्तेदार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश हुई। जब लड़की से कुछ पता नहीं चलने पर आरोपियांे ने लड़की का रेप करने की कोशिश की। लड़की की आंख में एसिड जैसा पदार्थ डाल दिया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चैहान भी पन्ना जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए लिखा, ‘अब पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम बराहों में एक युवती पर एसिड अटैक की नृशंस घटना सामने आई हैं। एसिड अटैक के कारण युवती की दोनों आंखें झुलस गईं। युवती व उसके भाई के साथ मारपीट व छेड़खानी का मामला भी सामने आया है। यह घटना प्रदेश को देश भर में शर्मसार व कलंकित करने वाली है।
और नया पुराने