Breaking

'खुदा की कसम घर में घुसकर पीटूंगा:' मुस्लिम बहुल इलाके में सिद्धू के सलाहकार की 'हेट स्पीच' वायरल



चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है लेकिन उससे पहले सत्तधारी पार्टी कांग्रेस के राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि इस बार सिद्धू चर्चा में हैं अपने सलाहकार को लेकर। उनके सलाहकार ने अपने एक भाषण से बवाल खड़ा कर दिया है। एक कथित 'हेट स्पीच' का वीडियो वायरल होने के बाद, पंजाब पुलिस ने रविवार को पूर्व डीजीपी और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पूर्व डीजीपी रह चुके हैं मोहम्मद मुस्तफा
पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर कुछ दिन पहले मलेरकोटला में हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया है। उन पर समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज किया है। मामला इंस्पेक्टर करमवीर सिंह, एसएचओ सिटी मलेरकोटला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में ये दर्ज नहीं है कि मामला चुनाव आयोग के आदेश पर दर्ज किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने वीडियो पर ध्यान दिया और पुलिस से कार्रवाई करने को कहा।

मैंने हिंदुओं को निशाना नहीं बनाया: मुस्तफा
एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्तफा ने इसे पूरी तरह बकवास करार दिया। उन्होंने कहा, "मैंने हिंदुओं को निशाना नहीं बनाया जैसा कि सोशल मीडिया पर आरोप लगाया जा रहा है। मैंने 'फितने' शब्द का इस्तेमाल किया जिसका अर्थ है कानून तोड़ने वाले। मैं मुसलमानों के एक समूह पर गुस्सा था जिन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की थी। मैं उन्हें चेतावनी दे रहा था, हिंदुओं को नहीं।"
क्या बोले थे सिद्धू के सलाहाकार?

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता इल्मी ने आरोप लगाया कि मुस्तफा ने अपने बयान में ‘हिंदू’ शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि मुस्तफा ने इससे इनकार किया है। मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना, मालेरकोटला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। आरोप है कि मुस्तफा 20 जनवरी को मालेरकोटला में एक जनसभा में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, ‘मैं अल्लाह की कसम खाता हूं कि मैं उन्हें कोई कार्यक्रम नहीं करने दूंगा। मैं ‘कौमी फौजी’ हूं...मैं आरएसएस का एजेंट नहीं हूं जो डर के मारे घर में छिप जाएगा।’ उन्होंने कथित रूप से वीडियो में कहा, ‘अगर वे फिर से ऐसा करने का प्रयास करेंगे तो मैं खुदा की कसम खाता हूं कि मैं उन्हें उनके घर में पीटूंगा।’
और नया पुराने