अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर दिल्ली में रोका बोले यह हारती हुई भाजपा की साजिश है - Khabri Guru

Breaking

अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर दिल्ली में रोका बोले यह हारती हुई भाजपा की साजिश है


मेरठ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है शुक्रवार की दोपहर उन्होंने बड़ा आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके हेलीकॉप्टर को जबरन रोक लिया गया। अखिलेश ने अपने ट्विटर पर लिखा, मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना कोई कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है…

अखिलेश की यह पोस्ट 2:34 बजे आई। इसके करीब आधे घंटे बाद 3:10 बजे दूसरी पोस्ट आई कि उन्हें उड़ान की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने लिखा, 'सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।' 
परमिशन मिलने की सूचना अखिलेश ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।



सपा का दावा- ढाई घंटे रोका गया हेलिकॉप्टर
सपा प्रवक्ता मनोज काका का कहना है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्राइवेट हवाई जहाज ढाई घंटे के करीब रोका गया और निर्धारित समय पर दिल्ली में पहुंच गए थे। उसके बावजूद भी उनको प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मुजफ्फरनगर की उड़ान नहीं भरने दी गई, जबकि वहीं से भाजपा के बड़े नेता ने अपनी उड़ान भरी।

अखिलेश को 12.50 पर आना था मुजफ्फरनगर
तय कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव को दिल्ली से 12.15 बजे मुजफ्फरनगर के लिए निकलना था। 1.10 मिनट पर होटल सॉलिटेयर इन में प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। 3.30 बजे अखिलेश यादव और रालोद के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की मेरठ में कॉन्फ्रेंस होनी थी, लेकिन अब तक अखिलेश 3 घंटे लेट हो गए हैं।

मेरठ और मुजफ्फरनगर में होनी थी प्रेसवार्ता
दरअसल, शुक्रवार को सपा-रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त प्रेसवार्ता मेरठ और मुजफ्फरनगर दो जिलों में होनी है। अखिलेश और जयंत को पहले मुजफ्फरनगर में 1 बजे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन वे अब तक वहां नहीं पहुंच पाए हैं।

भाजपा नेता पिछले एक सप्ताह से वेस्ट यूपी में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में अखिलेश-जयंत की संयुक्त वार्ता भाजपा के प्रचार को जवाब देने की तैयारी मानी जा रही थी। एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अखिलेश पर कटाक्ष किए थे। माना जा रहा था कि शुक्रवार को जयंत के साथ अखिलेश भी भाजपा पर हमला बोलेंगे।


पेज