
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लगातार अपराध के मामले सामने आ रहे है। इंदौर में एक बार फिर गुरुवार को तनाव का माहौल बन गया। जब पश्चिम क्षेत्र में दो पक्ष इस कदर आपस में भिड़ गए और पत्थरबाजी शुरु हो गई। यह घटना इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावर नगर की है। जहां मौके पर पथराव के साथ ही गोली चलने की जानकारी भी सामने आई है। लेकिन पुलिस ने गोली चलने की बात को इनकार कर दिया है।
अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक महावर नगर मुख्य मार्ग पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। विवाद के दौरान गुप्ता और बिंदोरिया परिवार आमने – सामने हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन के कागज गुप्ता परिवार ने तो बता दिए है लेकिन बिंदोरिया परिवार कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया है।
वहीं पुलिस के अनुसार विवाद की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। अन्नपूर्णा पुलिस अब दोनों ही परिवारों के खिलाफ कार्रवाही कर जांच में जुट गई है। गनीमत है कि पथराव के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दुसरी तरफ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।