Breaking

गुरुग्राम के सेक्टर 109 में बड़ा हादसा, अपार्टमेंट की छत गिरने से 2 लोगों की हुई मौत, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीमें


गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 109 में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 109 में 'चिंतल्स पैराडाइसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स' के डी टावर के छठे फ़्लोर की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि गुरुग्राम के सेक्टर 109 में 'चिंतल्स पैराडाइसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्सके' के डी टावर में छठे फ़्लोर की छत का हिस्सा गिर गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी पहुंची हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।
और नया पुराने