
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यूपी में चुनाव के बीच विपक्ष दलों में बड़ी सेंधमारी की है। बीजेपी ने मंगलवार को सपा गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। अपना दल (के) के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह भगवा दल में शामिल हो गए हैं। वहीं, यूपी महिला कांग्रेस की सचिव प्रियंका किशोर ने भी अब भाजपा का हाथ थाम लिया है।