भाजपा ने इस राज्य में रिजल्ट से पहले ही मान ली हार, इन 4 पर किया जीत का दावा - Khabri Guru

Breaking

भाजपा ने इस राज्य में रिजल्ट से पहले ही मान ली हार, इन 4 पर किया जीत का दावा



नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि पांच में से चार राज्यों में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने जो काम किया है जनता उसका इनाम भी पार्टी को देगी। एक समाचार पत्र के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'भाजपा पांच में से चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है और पंजाब में भी हमारी स्थिति में बहुत सुधार होने वाला है। उत्तर प्रदेश में अच्छे बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी।' उन्होंने कहा, 'हम उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश बहुत ही बड़ा प्रदेश है और यहां आर्थिक विकास के बहुत मौके हैं लेकिन 2017 से पहले यह भ्रष्टाचारियों के हाथ में था। यहां पर गुंडागर्दी चरम पर थी।'

अग्रवाल ने कहा, 'मैं प्रदेश की बहुत सारे विधानसभा क्षेत्रों में गया और वहां लोगों से उनके विचार जाने। गोरखपुर और काशी का भी दौरा किया। मुझे विश्वास है कि यूपी की जनता को भाजपा पर भरोसा है। पांच साल के भाजपा के काम की लोग सराहना करते हैं। कानून व्यवस्था के मामले में यूपी में बहुत सुधार हुआ है। अराजक तत्व आज जेल में हैं। अब पुलिस का भी सम्मान होने लगा है। इससे पहले पुलिस को लोग सम्मानित नजरों से नहीं देखते थे। कानून व्यवस्था की स्थिति अब बहुत अच्छी है।'

पेज