Breaking

संस्कारधानी ने पलकों पर बिठाया भाजपा अध्यक्ष नड़डा को, रोड-शो के साथ आत्मीय स्वागत


जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बुधवार को जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचने पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वं सांसद राकेश सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जबलपुर पहुंचे।

अभूतपूर्व उत्साह से अभिभूत हूं: जेपी नड्डा
डुमना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के प्रति उत्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ता विचारों से लैस होकर जनता के बीच जाएं। जनता का आशीर्वाद लें और महाकौशल और मध्यप्रदेश में फिर से कमल को आशीर्वाद दिलाए। उन्होंने कहा कि मुझे आपसे मिलने बहुत पहले आना था लेकिन कोरोना के कारण मेरा प्रवास नहीं हो पाया लेकिन आज अभूतपूर्व उत्साह को देखकर मैं अभिभूत हूं। जिस गर्मीजोशी के साथ स्वागत किया है यह किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं बल्कि विचारधारा के लिए कार्य कर रहे हैं उसका स्वागत है।


जगह-जगह किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
विमानतल पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की। जिसके पश्चात रोड शो के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संभागीय कार्यालय रवाना हुए। रोड शो के दौरान 40 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यम से पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, श्रीमती कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, श्रीमती नन्दनी मरावी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, श्रीमती स्वाति गोडबोले, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाठक, महिला नेत्री अंजू भार्गव सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।



आदिवासी नृत्य के साथ व्यापारी प्रकोष्ठ ने किया स्वागत 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड-शो के दौरान पूरे मार्ग में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, मनीष जैन कल्लू, अखिलेश दीक्षित के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, वी.डी. शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अंधरेदेव में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्याम बैंड की धुन को लोगों ने सराहा। साथ ही आदिवासी नृत्य को देखने वालों की भीड़ लगी रही। भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा सहित अन्य नेताओं ने भी इसकी विषेष तौर पर सराहना की।





और नया पुराने