महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 1800 से ज्यादा केस, एक महिला में मिला BA.5 वैरिएंट - Khabri Guru

Breaking

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 1800 से ज्यादा केस, एक महिला में मिला BA.5 वैरिएंट



मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका मतलब साफ है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस का संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। इन सबके बीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1800 से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1881 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि एक मरीज BA.5 वैरिएंट का भी मिला है। वर्तमान में महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8432 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 878 लोग डिस्चार्ज हुए और किसी की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पुणे की एक 31 वर्षीय महिला में BA.5 वैरिएंट का पता चला। महिला असिम्प्टोमैटिक थी और होम आइसोलेशन में ठीक हो गई। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस बैठक में कोरोना को रोकने के लिए उपायों की समीक्षा की गई। खबर के मुताबिक अगर कोरोना वायरस की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही तो राज्य में आवश्यक प्रतिबंधों को एक बार फिर से लागू किया जा सकता है। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 1036 नए मामले सामने आए थे।

पेज