RSS के पुराने गणवेश वाले कांग्रेस के ट्वीट पर जयराम रमेश बोले, निक्कर को जलते दिखाए जाने से परेशानी क्यों? - Khabri Guru

Breaking

demo-image

RSS के पुराने गणवेश वाले कांग्रेस के ट्वीट पर जयराम रमेश बोले, निक्कर को जलते दिखाए जाने से परेशानी क्यों?

jairam-ramesh_large_1842_8

कांग्रेस की ओर से आज आरएसएस के पुराने गणवेश के साथ एक पोस्टर ट्वीट किया गया था। इस पोस्टर को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। अब कांग्रेस की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं उन्हें पुतला जलाने से परेशानी क्यों है? और वे हमसे ज़वाब क्यों मांग रहे हैं? कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जवाब तो उन्हें देना है, जिन्होंने गांधी की हत्या की। जो गोडसे का समर्थन करते हैं, उसे अपना आदर्श बताते हैं। जवाब तो उन्हें देना है जो देश को तोड़ने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुतला जलाना तो लोकतांत्रिक अधिकार है। हमने सिर्फ कार्टून के माध्यम से तोड़ने वालों की जलन को दिखाया है।

कांग्रेस महासचिव ने सवाल करते हुए कहा कि देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक निक्कर के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों हैं? दरअसल बात ये है कि जिन लोगों ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' का विरोध किया था उन्हें आज भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से जलन हो रही है। क्योंकि भारत एकजुट हो जाएगा तो इनकी नफ़रत की दुकान बंद हो जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुना है देश को जलाने वाले, आज एक निक्कर की जलती हुई फ़ोटो देख कर उत्तेजित हो रहे हैं! छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस पर हमला करते हुए पूछा कि उनका (आरएसएस) हिंदुत्व कहां से आता है? वे किस संप्रदाय का पालन करते हैं? वे किस भगवान/देवी को मानते हैं?"

भाजपा का निशाना
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए।

पेज

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *