Breaking

कपड़े की दुकान में आग लगने लाखों का नुकसान


जबलपुर। तुलाराम चौक के समीप स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना गुरुवार की सुबह की है जिसमें नगर निगम के दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए करीब 4 घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

बताया गया है कि तुलाराम चौक से विक्टोरिया अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर तलघर वाला कपड़े की दुकान है। जिसका संचालन अजीत जैन एवं उनके पुत्र द्वारा किया जाता है। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे तीन मंजिला भवन से काफी धुँआ निकलने लगा। जिसे देखकर आसपास के निवासियों ने तत्काल पुलिस एवं नगर निगम की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसी बीच दुकान मालिक को भी घटना से अवगत कराया गया। 


सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस एवं फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंच गया। आनन फानन में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की विकरालता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान नगर निगम के 8 दमकल वाहनों से से पानी की बौछार कर उसे बुझाया गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण करीब ₹40 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 


















और नया पुराने