गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 22 नवंबर को करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार, भाजपा ने पूछा था सवाल - Khabri Guru

Breaking

गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 22 नवंबर को करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार, भाजपा ने पूछा था सवाल



देश के 2 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में शनिवार को वोटिंग के बाद नतीजों का इंतजार हो रहा है। तो वहीं गुजरात में चुनावी मौसम में अब रोज नए नए कलेवर देखने को मिल रहे हैं। इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर 22 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। यही कारण रहा कि वह हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार से भी दूर रहे। लेकिन खबर यह है कि गुजरात में राहुल गांधी चुनाव प्रचार करेंगे और इसकी शुरुआत वह 22 नवंबर को करेंगे। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगी।

पेज