नई दिल्ली। गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। कल यानी 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। भाजपा की अहम बैठक के लिए पहुंचे शाहगुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल गांधीनगर के कमलम पहुंचे।
इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे
आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के एलान के ठीक एक दिन बाद पार्टी की ओर सीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी थी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप नेता और संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी को आप की ओर से सीएम पद का चेहरा घोषित किया था। वहीं, उनको लेकर जो असमंजल चल रहा था कि वे किस सीट से चुनाव से लड़ेंगे वो भी अब खत्म हो गया है। आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी है कि आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की
गुजरात विधानसभा के लिए कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। द्वारका विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मलूभाई कंडोरिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस अब तक 104 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
अब तक 447 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए अब तक 447 उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। कल यानी 14 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कतारगाम से अपना नामांकन किया है। अब इन सभी नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।

आप उम्मीदवार ने नामांकन के लिए जुटाया चंदा
गुजरात में वडोदरा के सयाजीगंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी स्वेजल व्यास जमानत राशि भरने के लिए समर्थकों से चंदा जुटाया। सोशल मीडिया पर उनकी अपील पर दो घंटे में नौ हजार रुपए जुट गए। इसके बाद भी कुछ समर्थकों ने उन्हें चंदा दिया। दो समर्थक तो ऐसे थे जिन्होंने 11 हजार और 51 हजार रुपए भेजे।
हालांकि, स्वेजल ने इसमें से मात्र एक-एक रुपए स्वीकार कर शेष धनराशि ऑनलाइन ही दोनों को लौटा दी। वे कहते हैं कि- मैं जनता की मदद से एकत्रित हुई राशि से ही जमानत राशि भरूंगा। इसके लिए उनके समर्थक सोसायटी में भी डिब्बे लेकर घूम रहे हैं, ताकि स्वेजल व्यास नामांकन के साथ डिपॉजिट राशि जनसहयोग से भर सकें।
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने कहा कि सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इनमें महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा। सरकारी की भर्ती में भ्रष्टाचार और बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का वादा भी किया गया है। साथ ही बेरोजगारों को 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।