बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर को कुलपति बनाने से कांग्रेस बौखलाई, कृषि यूनिवर्सिवटी वीसी नियुक्ति पर उठाये सवाल - Khabri Guru

Breaking

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर को कुलपति बनाने से कांग्रेस बौखलाई, कृषि यूनिवर्सिवटी वीसी नियुक्ति पर उठाये सवाल

नवनियुक्त कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा

 जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को बनाया गया है। प्रमोद कुमार मिश्रा की नियुक्ति के बाद सियासत तेज हो गई है। मिश प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर है। मिश्रा को कुलपति बनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए है।

जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को बनाने पर बवाल मच गया है। गुरुवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मिश्रा की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए। मिश्रा का कार्यकाल पांच साल का रहेगा। कांग्रेस ने मिश्रा की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए है। दरअसल मिश्रा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर है। जिसके बाद अब मिश्रा की नियुक्ति पर सिसायत भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है कि मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया है। यह समज एक संयोग है कि मिश्रा जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर है और उनकी पुत्री यानी वीडी शर्मा की पत्नी डॉ. स्तूति शर्मा उसी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है। अब इस मामले में कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिक्षा के क्षेत्र का भगवाकरण करते हुए वहां संघियों की नियुक्तियां की जा रही है। जिसमें योग्यताएं पूरी तरह दरकिनार हो रही है। कम से कम शिक्षा परिसरों को इससे मुक्त किया जाना चाहिए। वहीं, परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा बताए कि पीके मिश्रा भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर है या नहीं?



पेज