नीतीश के मंत्री के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हुई FIR, रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान - Khabri Guru

Breaking

नीतीश के मंत्री के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हुई FIR, रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान



नई दिल्ली। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपने बयान को दोहराते हुए दावा किया कि महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित कविता रामचरितमानस "समाज में नफरत फैलाती है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी बिहार के मंत्री पर हमलावर है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि मंत्री ने क्या कहा है। कुमार ने कहा, "मैंने न तो उनका बयान सुना है और न ही खबरों में इसके बारे में कुछ देखा है। लेकिन अब बिहार सरकार के मंत्री के विवादित बयान पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है।

चंद्रशेखर के खिलाफ ये शिकायत दिल्ली पुलिस ने दर्ज की है। सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल की तरफ से चंद्रशेखर के खिलाफ ये शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत दर्ज कराने वाले विनीत ने कहा कि चंद्रशेखर के बयान से हिन्दुओं की भावनाओं को चोट पहुंची हैं। वकील विनीत का कहना है कि बिहार सरकार के मंत्री चंद्रशेखर ने आईपीसी की धारा 153A और 1538,295, 298 और 505 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि उनके बयान से हिन्दुओं के भावनाओं को चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रो चंद्रशेखर ने हिन्दुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उदेश्य से ही रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है।

यह कहा चंद्रशेखर ने 
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस को "समाज में नफरत फैलाता है" कहकर विवाद खड़ा कर दिया। नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने आगे कहा कि रामचरितमानस और मनुस्मृति समाज को विभाजित करने वाली पुस्तकें हैं। यह टिप्पणी भाजपा को अच्छी नहीं लगी जिसने बिहार के मंत्री पर विवादास्पद बयान से वोट बैंक को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

बर्खास्तगी की मांग, जीभ काटने पर इनाम की पेशकश 
बिहार शिक्षा मंत्री के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि रामचरित मानस के बारे में जिसने कहा उन्हें ज्ञान सीखने की आवश्कता है। उन्होंने करोड़ों लोगों की श्रद्धा पर जो चोट पहुंचाया है ये सनातन धर्मावलंबी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्हें देशवासियों से माफी मांगना चाहिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ऐसा मंत्री को मंत्री पद पर रहने का अधिकार नहीं उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। इस बीच, अयोध्या के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। उन्हें एक सप्ताह के भीतर मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। और उन्हें माफी मांगनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है, तो मैं बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की जीभ काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं।

पेज