एमपी यूथ कांग्रेस में हुई सर्जरी, 23 पदाधिकारी की छुट्टी - Khabri Guru

Breaking

एमपी यूथ कांग्रेस में हुई सर्जरी, 23 पदाधिकारी की छुट्टी

भोपाल। एमपी एक तरफ बीजेपी फिर से सरकार बनाने क लिए तैयारियों में जुटी है  वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी इस बार कोई रिस्क लेना नहीं चाह रही है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जहाँ सहयोगी संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं साथ ही उन्होंने सभी विंग्स को कसावट लाने के निर्देश दिए हैं।  जिसका असर युवा कांग्रेस पर साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में आज युवक कांग्रेस से २३ पदाधिकारियों की छुट्टी कर  दी गई। इनमें  3 प्रदेश सचिव, 01 जिलाध्यक्ष और 19 विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शामिल हैं।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा कि संगठन में लम्बे समय से निष्क्रिय पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। उन्होने यह भी साफ कर दिया कि भविष्य में जो भी पदाधिकारी  संगठन द्वारा तय किए गए मापदंडो पर खरा नहीं उतरेगा उसपर ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एमपी के इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में युवा जोड़ो, खूब जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। सभी विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं का गठन भी किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने यह भी कहा कि जिन लोगों को पदमुक्त किया गया है, उनके स्थान पर जल्द ही उर्जावान व जनाधार वाले युवाओं को मौका दिया जाएगा। जो विधानसभा चुनाव से पहले युवक कांग्रेस को बूथ स्तर तक और ज्यादा मजबूत कर सकें।

इन्हे किया गया है अलग -
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने तीन प्रदेश सचिव हिफ्लुर्रहमान खान, चंद्रकांत शर्मा व अजय राय, बैतूल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव खातरकर, विधानसभा अध्यक्ष संदीप तिवारी, जितेन्द्र माहुले परसवाड़ा, प्रवीण कुमार जैन अटेर, अनिकेश संघिया रहली, अफजल खान दमोह, अंकुर जैन जबेरा, राहुल पटेल हटा, महेन्द्र नायक महाराजपुर, दिनेश चौरसिया विजावर, अरविंद रावत मलेहरा, जुगलकिशोर वर्मा जतारा, राजपालसिंह पवई, अजय कुमार चंदेल सिंगरौली, दीपक प्रजापति चण्डा, सुनील कुमार जायसवाल चितरंगी, आदर्श चतुर्वेदी सिहावल, नसीम कुरैशी केवलारी, नारायणसिंह सीधी व राकेश डामोर पेटलावाद को अलग किया है.



पेज