जबलपुर। बलदेव बाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल के द्वारा तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जबलपुर में आज मौन प्रतिकार यात्रा निकाली गई। जो शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, करमचंद चौक, तुलाराम चौक होते हुए गांधी स्मारक टाउन हॉल पहुंची। इस मौन प्रतिकार यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। जो हाथों में भाजपा मुर्दाबाद, बजरंग दल मुर्दाबाद इंकलाब जिंदाबाद, दोषियों को गिरफ्तार करो कि तख्तियां हाथों में लिए हुए थे और साथ ही हाथों में झंडा लिए हुए थे। यात्रा में शामिल सभी कांग्रेस जन हाथों में काली पट्टी लगाए हुए थे।
मौन प्रतिकार यात्रा के समापन पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल ने कहा कि बजरंग दल की इन करतूतों से महापुरुषों की आत्मा भी दुखी हुई होगी, ऐसे भारत की कल्पना हमारे महापुरुषों ने नहीं की थी। प्रेम सद्भाव भाईचारा सभी का सम्मान परस्पर प्रेम की आधारशिला पर भारत की कल्पना की गई थी। कॉग्रेस पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ बर्दाश्त योग्य नहीं है।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा शासन सीधे रूप से इस घटना के लिए जिम्मेदार है। मध्यप्रदेश में भाजपा का जनाधार खिसकते देख भाजपा का प्रदेश नेतृत्व इस प्रकार की गतिविधियों व इस प्रकार की गतिविधियों करने वालों को प्रोत्साहित व संरक्षित कर रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार नेक्यों नहीं समय रहते कड़े कदम उठाए जबकि बजरंग दल और इसके जैसे अन्य संगठन हमेशा ही हिंसक विचारधारा के रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक तरुण भनोट ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सत्ता को विदा होते देख इस प्रकार के वातावरण को निर्मित किया जा रहा है हम अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ेंगे ,कांग्रेस हमेशा अहिंसा के मार्ग की पक्षधर थी और रहेगी जबलपुर सहित प्रदेश और देश की जनता ने अपनी आंखों से पूरी घटना को देखा है कि किस प्रकार शासन प्रशासन इस प्रकार के संगठनों को खुली छूट दे रहा है।
इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि हमें अब हमें भगवान हनुमान के प्रति भी अपनी आस्था श्रद्धा सिद्ध करना पड़ेगी हम तो जन्म से अखाड़े से जुड़े लोग हैं कांग्रेस पार्टी ने कभी धर्म की आड़ में अधर्म को बढ़ावा नहीं दिया। आजादी के पहले से आजादी के बाद तक तीन गांधीओं का खून भारत भूमि में मिला है।
इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू" ने अपना उद्बोधन बजरंग बली की जय ,नर्मदा मैया की जय के साथ आरंभ करते हुए कहा कि मौन प्रतिकार यात्रा अन्याय के खिलाफ अहिंसक जवाब है ,प्रेम सद्भाव मैत्री के वातावरण में भारत आगे बढ़ा है इन विघटनकारी तत्वों का भारत भूमि में कहीं भी स्थान नहीं है नाही जबलपुर सहित पूरे देश में ऐसी विचारधारा की स्वीकार्यता है ।
विधायक संजय यादव ने कहा नर्मदा किनारे बसे संस्कारधानी जबलपुर में धर्म की आड़ में अधर्म को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक विनय सक्सेना ने कहा की हम अहिंसा का जवाब अहिंसा से देने में सक्षम है लेकिन हम उस पार्टी के सिपाही हैं जो हमेशा से अहिंसा की पक्षधर रही है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना की चर्चा पूरे देश में है आखिर क्या कारण है कि भाजपा सरकार अभी तक दोषियों पर पूरी कड़ी कार्रवाई करने में धर्म संकट मे है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया ने कहा हमारे धैर्य को हमारी कमजोरी ना समझे प्रदेश सरकार अगर समय रहते सारे हमलावरों पर कार्यवाही नहीं करती तो पूरे प्रदेश में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मौन प्रतिकार यात्राएं निकाली जाएंगी।
इसी क्रम में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा जिस प्रकार से प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल कपट किया है पूरे प्रदेश का नौजवान छात्र रोजगार की तलाश में भटक रहा ह रहा है और प्रदेश की भाजपा सरकार इस प्रकार के संगठनों को बढ़ावा दे रही है संरक्षित कर रही है यह किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा ।प्रदेश की सरकार जबलपुर की घटना में शामिल सभी लोगों पर कार्यवाही करें।
ये रहे प्रतिकार यात्रा में शामिल
मौन प्रतिकार यात्रा में जेपी अग्रवाल, विवेक तंखा, जगत बहादुर सिंह अन्नू श्री तरुण भनोट श्री लखन घनघोरिया श्री विनय सक्सेना डॉक्टर निलेश जैन प्रभारी सुनील जैन सह प्रभारी विभाष जैन नीलेश अवस्थी डॉ आलोक चंसौरिया मदन तिवारी रमेश चौधरी आलोक मिश्रा जगदीश सैनी तलविदर गुजराल,कौशल्या गोटिया सन्मति सैनी सौरव शर्मा दिनेश यादव सतीश उपाध्याय रेखा विनोद जैन बलविंदर मान इंदिरा तिवारी पाठक मुकेश राठौर विजय रजक जतिन राज सतीश तिवारी शिव कुमार चौबे,कपिल श्रीवास्तव शिव अग्रवाल सलिल चौक से डिक्की जान विमल जैन संजय श्रीवास्तव बलवंत गुर्जर रिंकू यादव अभिषेक चंदेल आजम खान रविंद्र कुशवाहा मोहम्मद आजाद,सुसिम घर, पार्षद अयोध्या तिवारी संतोष पंडा गुड्डू नबी मोहम्मद कलीम अख्तर अंसारी वकील अंसारी सतेंद्र चौबे अमरीश मिश्रा दिनेश सिंगरौल शेखर सोनी दिनेश तामसेवार, गार्गी यादव एकता गुप्ता अतुल बाजपेई अजय अग्रवाल मनोज नामदेव राजेंद्र रजक गुरु कुशवाहा आरिफ बेग दिलीप कटारिया अमित युवा विजय जैन रज्जू सराफ सहित शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन डॉक्टर निलेश जैन ने किया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन मंत्री मनोज सेठ ने किया।