Breaking

2,000 के नोट के बदले सोना खरीदी के दाम बढ़े, सोने की खरीद के लिए पूछताछ बढ़ी



जबलपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा दो हजार का नोट वापस लेने के फैसले के बाद सराफा बाजार में दो दिन से रौनक आंशिक रूप से बढ़ गई है। जबलपुर सहित देश के प्रमुख जगहों पर ज्वेलर्स से सोना, चांदी की खरीद संबंधी पूछताछ बढ़ गई है। दुनिया में चीन के बाद भारत में सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है। सर्राफा कारोबारियों के निकाय जीजेसी ने रविवार को कहा, “हालांकि, 2016 में नोटबंदी के दौरान देखी गई स्थिति के विपरीत अब सोने की घबराहटपूर्ण लिवाली नहीं है।’’ वास्तव में पिछले दो दिन में अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) मानदंडों के कठोर नियमों के कारण 2,000 रुपये के नोटों के बदले सोने की खरीद वास्तव में कम रही है।

हालांकि सूत्रों ने बताया कि कुछ सराफा कारोबारियों ने 2000 के नोट से सोना खरीद पर 10-15 प्रतिशत प्रीमियम लेना शुरू कर दिया है जिससे पीली धातु का भाव 66,000 से 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। जबकि देश में इस समय सोना लगभग 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन संयम मेहरा ने पीटीआई-को बताया, “2,000 रुपये के नोटों से सोना या चांदी खरीदने को लेकर काफी पूछताछ की जा रही है, इसलिए शनिवार को दुकानों पर ज्यादा ग्राहक आए। हालांकि, सख्त केवाईसी नियमों के चलते वास्तविक खरीदारी कम हुई है।
और नया पुराने