एमबीएम का अनोखा प्रदर्शन : खनिज विभाग को भेंट किया धन दौलत और ताज - Khabri Guru

Breaking

एमबीएम का अनोखा प्रदर्शन : खनिज विभाग को भेंट किया धन दौलत और ताज


जबलपुर। 
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित खनिज विभाग के कार्यालय पहुंचकर मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नकली नोट और सोने का प्रतीकात्मक ताज भेंट किया। मोर्चा पदाधिकारियों का आरोप है कि बार-बार निवेदन करने के बाद भी खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जा रही है। मोर्चा का कहना है कि खनिज माफियाओं से सांठगांठ के चलते कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया जा रहा है।

बताया गया है कि बीते कई माह से नर्मदा का अस्तित्व बचाने खनिज संसाधनों का दोहन और रेत का अवैध उत्खनन रोकने व कार्यवाही करने की मांग को लेकर मध्य भारत मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव आशीष मिश्रा के नेतृत्व में मोर्चा सदस्य खनिज विभाग पहुंचे। वही मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि खनिज विभाग को नींद से जगाने हम सतत रूप से अपनी मुहिम छेड़े हुए हैं। बावजूद इसके कार्यवाही के नाम पर ये विभाग सुस्त है। खनिज माफिया से सांठगांठ करने वाले धन के लोभी माइनिंग अधिकारी को नींद से जगाने धन दौलत और ताज भेंट करने का यह अनोखा आंदोलन किया गया।

इस दौरान मध्य भारत मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ यादव, महासचिव आशीष मिश्रा, बल्लू पटेल, शिवम अहिरवार, दीपक मिश्रा, छोटू कोरी,रितिक कोरी, जानू शर्मा, आशु साहू, जितेंद्र फैज़ल, झरिया, आसिफ, गिल्लू,रिहान, सनी ठाकुर, विवेक गोस्वामी, पीयूष कश्यप, प्रथम, प्रिंस कोरी आदि उपस्थित रहे।

पेज