
मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर विवादित टिप्पणी की है। अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि वो जब चाहें सिंधिया को मुर्गा बना सकते हैं। उन्होंने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कांग्रेस में सिंधिया को 'भाई साहब' बनाने के लिए भाजपा को धन्यवाद देंगे, जो 'महाराजा' हुआ करते थे।
यादव ने कहा कि वे दिन गए, अब कोई महाराजा नहीं रहा। जब भी मेरी इच्छा होगी, मैं उन्हें (सिंधिया को) मुर्गा बना दूंगा। जब सिंधिया का ये हाल है तो उनके मंत्रियों का क्या हाल होगा। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल से दतिया तक 'कमलनाथ संदेश यात्रा' नाम से एक रैली शुरू की है। यात्रा के पहले चरण की अगुवाई कर रहे यादव ने राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को हम मच्छर समझते हैं।
Tags
BHOPAL
BJP-CONGRESS
Capital
Country
Dr.Narottam-Mishra
INDIA
Jyotiraditya Scindia
Madhya Pradesh
State News
Top