वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा किराया कम, अब इस कलर कॉम्बिनेशन में दिखेगी - Khabri Guru

Breaking

वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा किराया कम, अब इस कलर कॉम्बिनेशन में दिखेगी


फोटो साभार: ANI

देश में वंदे भारत एक्सप्रेस के लगातार शुरुआत हो रही है। अब तक 25 वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों में जबरदस्त क्रेज भी हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की लुक और डिजाइन लोगों को जबरदस्त तरीके से पसंद भी आती है। इन सब के बीच अब वंदे भारत एक्सप्रेस का कलेवर बदलने वाला है। इसके अलावा वंदे भारत सहित कुछ अन्य ट्रेन के किराये में 25 प्रतिशत तक की कमी लाई जाएगी।  इस बात की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में इंटीग्रल कोच (ICF) फैक्ट्री का दौरा किया जहां वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया जाता है। वीडियो में वंदे भारत ट्रेन का नया रंग भी देखा जा सकता है।

रेलवे का बड़ा फैसला
रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में कहा है कि वंदे भारत और अनुभूति तथा विस्टाडोम बोगियों वाली सभी ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराये में यात्रियों की संख्या के आधार पर 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी। आदेश के मुताबिक, किराये में रियायत परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये पर भी निर्भर करेगी। रेल सेवाओं के अधिकतम इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रेलवे मंडलों के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को एसी सीट वाली ट्रेन के किराये में रियायत देने की शक्तियां प्रदान करने का फैसला किया है।

अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वंदे भारत में 25 नए विकास किए गए हैं। हमें जो भी ज़मीन पर उतरी वंदे भारत ट्रेन से फीडबैक मिल रहे हैं उन सभी पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कई और चीज़ों पर भी चर्चा की हैं। एक नए सेफ्टी फीटर एंटी क्लाइम्बर्स पर भी काम कर रहे हैं... नया रंग (वंदे भारत का) तिरंगे से लिया गया है। आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को सफेद-नीली पोशाक वाली सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों की वर्तमान पीढ़ी के मुकाबले एक नई ऑरेंज-डार्क ग्रे पेंट दिया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की पारंपरिक सफेद और नीले रंग को बदलने के कारण यह निर्णय लिया गया है, जो 2018 से ट्रेनों का रंग रहा है, उसे मेंटेन रखना मुश्किल है।


पेज