बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति में प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह व अजय विश्नोई शामिल, घोषणा पत्र समिति में विश्नोई के साथ डाॅ.विनोद मिश्रा को मिली जगह - Khabri Guru

Breaking

बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति में प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह व अजय विश्नोई शामिल, घोषणा पत्र समिति में विश्नोई के साथ डाॅ.विनोद मिश्रा को मिली जगह

                                                                                                                                                                  (फाइल चित्र)

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों के क्रम में बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति घोषित कर दी है। इसके अलावा घोषणा पत्र समिति और जिला संयोजकों के नामों का ऐलान किया गया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व वाली चुनाव प्रबंधन समिति में सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे सीनियर नेताओं समेत 21 नेताओं को जगह मिली है। इसमें 5 आमंत्रित सदस्य हैं।

घोषणा समिति का प्रमुख पूर्व मंत्री जयंत मलैया को और सह प्रमुख प्रभात झा को बनाया गया है। इस समिति में 19 सदस्य है। इसके अलावा सभी जिलों के लिए संयोजकों की घोषणा भी की गई है।

चुनाव प्रबंधन समिति में तोमर और सिंधिया के अलावा दो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिहं कुलस्ते शामिल किया गया है। शिवराज कैबिनेट के चार मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली है। चार सांसद वीडी शर्मा, राकेश सिंह, गजेंद्र सिंह और गणेश सिंह भी इस समिति का हिस्सा बने हैं। जबकि तीन विधायक अजय विश्नोई, रामपाल सिंह और प्रदीप लारिया को भी शामिल किया गया है।

खटीक को नहीं मिली जगह
चुनाव प्रबंधन में मध्यप्रदेश से जुड़े चार केंद्रीय मंत्रियों को तो जगह मिली है। लेकिन प्रदेश से ही केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक को जगह नहीं मिल पाई।

दो रिटायर्ड आईएएस मेनिफेस्टो कमेटी में शामिल
बीजेपी ने घोषणा पत्र समिति में दो रिटायर्ड आईएएस अफसरों को भी शामिल किया गया है। इस समिति में भोपाल के संभागायुक्त रह चुके कवीन्द्र कियावत और पन्ना के कलेक्टर रह चुके एसएनएस चौहान को शामिल किया गया है।

बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति की सूची

बीजेपी की घोषणा-पत्र समिति की सूची


बीजेपी के जिला संयोजकों की सूची



पेज