मुंबई। फ़िल्म जगत से एक बुरी खबर आई है। फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की यंग बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया। वह 19 साल की थी। उनके पूरे शरीर में लिक्विड जमा हो गया था। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था। जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं थी। उसकी वजह से रिएक्शन हो गया था। इस रिएक्शन से उनके शरीर में लिक्विड जमा होने लगा था। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। दर्शकों को याद होगा कि सोनिया ने अपने मासूम चेहरे के साथ किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया था।
'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट हारी ज़िन्दगी की जंग, दवा का हो गया था रिएक्शन!
byKhabri Guru
-
0