ख़बरी गुरु जबलपुर: पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर मोहम्मद इसरार मंसूरी, उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर लोकेश मार्को के मार्ग दर्शन मे ट्रेनो मे होने वाले अपराध एवं ट्रेनो के माध्यम से होने वाली अवैध तस्करी रोकने तथा अपराध के संबंध मे शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर बलराम यादव व्दारा विशेष चेकिंग टीम गठित की गई और प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग कराये जाने के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 03.02.2024 को प्लेटफार्म न. 1 रेल्वे स्टेशन जबलपुर से अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते आरोपी चंदन कुमार शर्मा पिता मोहन मिस्त्री उम्र 21 वर्ष निवासी सकलदीपा थाना पाटन जिला पलामू झारखंड एवं अपचारी बालक के पास से बैगो मे रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा 12 किलो ग्राम कुल कीमती 2,40,000/- रूपये का जप्त किया गया तथा मामले मे गिरफ्तार किया गया है। दोनो से अवैध गांजा तस्करी के संबंध मे पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर बलराम यादव सउनि महेन्द्र सिंह धुर्वे, प्र.आर. विनोद तिवारी, प्र. आर गणेश तिवारी, आरक्षक अमित कुमार, मनीष शर्मा, गोपाल सिंह, परशुराम यादव, रविकांत रजक, म.आर लक्ष्मी धुर्वे का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर व्दारा उक्त अधि./कर्मचारियो को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
अवैध गांजा तस्करो को जीआरपी जबलपुर ने किया गिरफ्तार
byKhabri Guru
-
0