Breaking

कांग्रेस पार्टी के पार्षद दल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना




Jabalpur News: जबलपुर के महापौर पर पार्टी बदलते ही आलोचनाओं का सिलसिला चालू हो गया हैं , आज नगर निगम में कांग्रेस पार्टी के पार्षद दल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया।

पार्षद अमरीश मिश्रा ने बताया के, नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में भ्रष्टाचार चरम सीमा में है।

उन्होंने बताया के, जो वाहन नगर निगम में किराए पर लगाए जाते हैं उनपर भी भ्रष्टाचार धड़ल्ले से हो रहा है।

ऐसा ही एक भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हैं और उन्होंने इसे रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया है।
 
                                            

आपको बता दें, MP 20 FA 3763 यह गाड़ी जबलपुर निगम आयुक्त के नाम पर सन 2003 में खरीदी गई थीं और आज की तारीख में ध्वस्त स्तिथि में हो गई हैं, लेकिन इसी गाड़ी के नंबर प्लेट का उपयोग नगर निगम के कर्मचारी द्वारा किसी अन्य वाहन में किया जा रहा हैं।

पार्षद जी का दावा है की यह नंबर प्लेट किसी चोरी की गाड़ी में इस्तमाल किया जा रहा हैं।

उन्होने आरोप लगते हुए कहा के, नगर निगम में किसी भी वाहन को किराए से लगाने के पूर्व उसका भौतिक सत्यापन किया जाता है लेकिन नगर निगम के अधिकारी, महापौर एवं नगर निगम की सत्ता भ्रष्टाचार में लिप्प्त हो चुकी है और ऐसे वाहनों के नंबर प्लेट बदल कर किराए से चलाया जा रहा हैं।



कांग्रेस पार्षद दल का कहना है, हम ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों में अपनी नज़र गड़ाए हुए है और आगे भी ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करते रहेंगे।









और नया पुराने