जबलपुर। विजयनगर थाना पुलिस ने सोमवार को जॉय स्कूल संचालक अखिलेश मेबन को गिरफ्तार किया है। उनके अलावा जॉय एजुकेशन सोसायटी के सचिव अनुराग श्रीवास्तव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर मनमानी फीस बढ़ाने और फर्जी ISBN नम्बर की पुस्तकें बेचने का आरोप लगा है।
