नाले में मिला वृद्ध का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी - Khabri Guru

Breaking

नाले में मिला वृद्ध का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी


जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजीवनी नगर स्थित कछपुरा स्टेशन के सामने एक नाले में वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान शाही नाका निवासी रूपचंद पटेल के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि रूपचंद पटेल मंगलवार रात से घर से लापता थे और परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल बन गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रूपचंद पटेल नशे की हालत में नाले के ऊपर रखे पतले चीप के सहारे पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नाले में गिरकर डूब गए।

गढ़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

पेज