मिली जानकारी के अनुसार साक्षी किराना के पास बन रही एक इमारत में सुबह सेंटरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान 60 वर्षीय मजदूर शालिगराम काछी अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक शालिगराम काछी पाटन क्षेत्र के सूखा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार मरावी के अनुसार, मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
