हठ योग : 45 डिग्री तापमान और आग का घेरा - Khabri Guru

Breaking

हठ योग : 45 डिग्री तापमान और आग का घेरा


जबलपुर। भीषण गर्मी के बीच तिलवारा घाट का एक दृश्य लोगों आके लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। जहां आम लोग 43 से 45 डिग्री तापमान में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं किन्नर अखाड़े की दो साध्वियां तपती धूप के बीच अग्नि साधना में लीन हैं। तिलवारा पुल के पास काली मंदिर के सामने दोनों साध्वियां धूनी रमाकर घंटों तक हठयोग कर रही हैं।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी साक्षी अपनी सहयोगी साध्वी पूजा के साथ पिछले तीन दिनों से यह कठिन तप कर रही हैं। साध्वियों ने अपने चारों ओर गोबर के उपलों की अंगीठियां जला रखी हैं और उसी अग्नि के बीच बैठकर साधना कर रही हैं। भीषण गर्मी और आग की तपिश के बीच उनकी यह तपस्या देखने वालों को हैरान कर रही है।


साध्वी साक्षी का कहना है कि उनका यह हठयोग हिंदू धर्म और गौमाता की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई। साध्वी ने बताया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पहले सन्यास ग्रहण किया था और हाल ही में माघ मेले के दौरान उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि मिली है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी तेज धूप में कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल है, लेकिन साध्वियों की यह कठिन साधना लोगों को आध्यात्म और सनातन परंपरा की शक्ति का संदेश दे रही है। तिलवारा घाट पर बड़ी संख्या में लोग इस अनोखी अग्नि तपस्या को देखने पहुंच रहे हैं।

पेज