जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम परियट में पुलिस ने जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 85 हजार रुपये नकद, ताश के पत्ते और दो बिना नंबर की स्विफ्ट कारें जब्त की हैं। वहीं जुआ खिलाने वाले फड़बाज सहित दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम परियट में अजीज उर्फ बबलू खान के प्लॉट के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में रामपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गनपत मसकोले तथा पनागर थाना और पुलिस लाइन के बल ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 14 जुआरियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि जैन, अतुल चौरसिया, सलमान गोहर, राजा अहिरवार, बालचंद जैन, ओमेश्वर मेहरे, समीर आरिफ, मोहम्मद आरिफ, जितेन्द्र पटेल, अभिषेक अहिरवार, प्रवीण चौरे, प्रदीप शर्मा, अनिल यादव उर्फ अन्नू और मोन्टी कोष्टा के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कृष्णा यादव उर्फ छोटू नाल काटकर जुआ खिलवा रहा था। पुलिस के पहुंचने पर निखिल यादव और गोविंद यादव मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 49 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। फरार आरोपियों और फड़बाज कृष्णा यादव की तलाश जारी है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी पनागर डीएसपी विपिन बिहारी सिंह, उप निरीक्षक दिनेश गौतम, रामपुर चौकी प्रभारी महेन्द्र जाटव, यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी गनपत मसकोले सहित पनागर थाना, संजीवनी नगर थाना और पुलिस लाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।