अब छाछ भी फूंक फूंक कर पी रही दिल्ली पुलिस - Khabri Guru

Breaking

अब छाछ भी फूंक फूंक कर पी रही दिल्ली पुलिस

 


26 जनवरी को लालकिला पर हुए किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद अप दिल्ली पुलिस अब छाछ भी फूंक फूंक कर पीने की तैयारी कर रही है। किसानों द्वारा चक्का जाम आंदोलन की घोषणा के बाद पुलिस ने इसे विफल करने के लिए चाक चौबंद बंदोबस्त कर लिए हैं। पुलिस 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद सतर्क है। दिल्ली पुलिस को खुफिया विभागों ने जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस में हुई हिंसा के बाद चक्का जाम के बहाने हिंसा फैलाने की साजिश है।


खुफिया विभाग ने सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर हिंसा की आशंका जताई गई। किसान नेता तीनो कृषि कानून को लेकर अब चक्का जाम कर रहे हैं। किसानों के इस फैसले के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क है। दिल्ली पुलिस किसानों के आंदोलन पर कड़ी नजर रख रही है औऱ चक्का जाम की उनकी रणनीति पर भी दिल्ली पुलिस का पूरा फोकस है।

दिल्ली पुलिस ने चक्का जाम के दौरान किसी भी तरीके के हंगामे से निपटने की पूरी तैयारी कर रही है। कांग्रेस नेता राकेश टिकैत ने यह कहा है कि चक्का जाम का असर दिल्ली में नहीं होगा लेकिन इसके बावजूद भी दिल्ली पुलिस किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। देशभर में तीन घंटे का सांकेतिक चक्का जाम होना है। किसान नेताओं ने बताया है कि इसका असर दिल्ली में नहीं होगा. इन इलाकों में पहले ही किलाबंदी कर दी गयी है।


किसान पूरे देश में हाइवे पर चक्का जाम करेंगे, हालांकि इस जाम के दौरान किसी को परेशानी नहीं होगी ऐसा किसान नेताओं ने भी दावा किया है। जाम में फंसे लोगों के लिए खाने की व्यस्था होगी। इस चक्का जाम में आम लोगों को भी कृषि कानूनों क्यों उनके हित में नहीं है इसकी जानकारी दी जायेगी।


गणतंत्र दिवस में हुई हिंसा के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। देश की राजधानी में इसका कोई असर ना हो इस पर भी दिल्ली पुलिस का पूरा फोकस है। दिल्ली पुलिस सीमाओं पर भी सुरक्षा इतनी मजबूत कर रही है कि कोई प्रदर्शनकारी शहर में प्रवेश ना कर सके। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ भी संपर्क में है ताकि इस आंदोलन पर कड़ी नजर रखी जा सके औऱ किसी भी तरह की परेशानी खड़ी ना हो।


पेज