बेटी को तलाशने के नाम पर विकलांग माँ से डीजल भरवाती रही पुलिस - Khabri Guru

Breaking

बेटी को तलाशने के नाम पर विकलांग माँ से डीजल भरवाती रही पुलिस

 


कानपुर। पीड़ितों को  प्रताड़ित करने के मामले में  अक्सर चर्चा में रहने वाली रहने वाली  उत्तर प्रदेश पुलिस का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें बेटी की तलाश  के नाम पर  उसकी विकलांग मां से पुलिस ने करीब ₹12000 का डीजल अपने वाहन में भरवा लिया। अप पुलिस अधिकारी  दोस्तों पर  कड़ी कार्यवाही की  बात कह रहे हैं यूपी की कानपुर पुलिस हमेशा से ही कामर्शियल पुलिस के नाम से मशहूर है। मगर पुलिस ने एक ऐसी शर्मसार करने वाली हरकत की है जिसे बड़े से बड़ा कठोर दिल वाला भी नहीं कर सकता। भीख मांगकर गुजारा करने वाली दिव्यांग विधवा की बेटी खोजने के लिए पुलिस ने उसी से 10-12 हजार की वसूली कर ली। सोमवार को मामला डीआईजी के सामने पहुंचा। डीआईजी ने मामले में युवती को बरामद करने के निर्देश के अलावा वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी है।

सनिगवां निवासी दिव्यांग विधवा वृद्धा गुड़िया की नाबालिग बेटी एक माह से लापता है। इसकी चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। महिला ने दूर के रिश्तेदारों पर बेटी को गायब करने का आरोप भी लगाया है।

उसके बाद जो महिला ने कहा उससे डीआईजी के यहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। महिला ने बताया पुलिस से वह लगातार बेटी को खोजने की गुहार लगा रही थी। मगर पुलिस ने बेटी खोजने के नाम पर उससे 12 हजार रुपए की वसूली कर ली। पुलिस वालों ने बेटी को खोजने के लिए गाड़ी और डीजल का खर्च बताकर उससे वसूली की गई। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मामले में सर्विलांस व अन्य टीमों को युवती को खोजने के लिए लगाया गया है। पुलिस कर्मियों पर जो आरोप लगे हैं उनकी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पेज