रोहतक में 5 लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार - Khabri Guru

Breaking

रोहतक में 5 लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

 


नई दिल्ली। एक दिन पहले हरियाणा के रोहतक जिले में पांच हत्याओं का आरोपी सुखविंद्र आज शनिवार को दिल्ली में पुलिस हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे समयपुर बादली से गिरफ्तार किया। बताया गया है कि हरियाणा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा हरियाणा पुलिस भी हत्याओं के आरोपियों की तलाश में 5 टीम बनाकर विभिन्न जगहों पर घटना के बाद से लगातार छापेमारी कर रही थी। हरियाणा पुलिस ने मुख्य आरोपी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। हरियाणा पुलिस द्वारा पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। हत्याकांड के बाद पुलिस ने सोनीपत, दिल्ली, बरोदा समेत कई स्थान पर मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी की थी। गौरतलब है कि एक साथ पांच हत्याओं की घटना ने शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया कि हरियाणा पुलिस ने मनोज के भाई के बयान पर ग्राम बरोदा निवासी कोच सुखविंदर और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पेज